10 दिसंबर 2014 - 19:03
 दाइश के ख़िलाफ़ लड़ाई में 727 कुर्दों की मौत।

इराक़ी कुर्दिस्तान के 727 लड़ाके जून से आतंकवादी गुट आईएसआईएल के साथ लड़ाई लड़ रहे थे मारे गए हैं।

इराक़ी कुर्दिस्तान के 727 लड़ाके जून से आतंकवादी गुट आईएसआईएल के साथ लड़ाई लड़ रहे थे मारे गए हैं।
कुर्द मिलिशिया पीशमर्गा ने बुधवार को एक बयान जारी करके कहा है कि जून में आतंकी तकफ़ीरी गुट आईएसआईएल के हमले आरंभ होने के बाद से इस गुट के साथ होने वाली झड़पों में कुर्दिस्तान के 727 लड़ाके मारे जा चुके हैं जबकि साढ़े तीन हज़ार से अधिक घायल हुए हैं। बयान के अनुसार मरने और घायल होने वालों में कुर्दिस्तान के सैन्य अधिकारी, गुप्तचर सेवा आसायिश के सदस्य, पुलिसकर्मी और पीशमर्गा के महत्वपूर्ण सदस्य शामिल हैं। बयान में कहा गया है कि पीशमर्गा के 34 सदस्य लापता हैं।
इराक़ी कुर्दिस्तान के स्वायत्ता प्रशासन ने अपने बलों को सीरिया व तुर्की की सीमा पर स्थित महत्वपूर्ण नगर कोबानी में, कुर्द लड़ाकों का साथ देने के लिए भेज रखा है जो काफ़ी समय से आईएसआईएल के आतंकियों से लड़ रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच सितम्बर से भीषण झड़पें हो रही हैं।